नई दिल्ली | रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने जूनियर इंजीनियर (जेई) के 2,570 पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्टूबर से 30 नवंबर 2025 तक rrbapply.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार पदों की संख्या 2024 की तुलना में काफी कम है। पिछले वर्ष 7,951 पद निकले थे जबकि इस बार केवल 2,570 पद हैं। महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि कोविड-19 के दौरान मिलने वाली तीन वर्ष की आयु छूट अब समाप्त कर दी गई है।
जोन-वाइज रिक्तियां
सर्वाधिक पद कोलकाता जोन (628) में हैं, उसके बाद मुंबई (434), प्रयागराज (162) और चेन्नई (160) में हैं। श्रेणी-वार विभाजन में सामान्य वर्ग के 1,090, ओबीसी के 615, एससी के 410, एसटी के 210 और दिव्यांग वर्ग के 244 पद शामिल हैं। आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित है। चयन दो चरणों की सीबीटी परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के माध्यम से होगा। गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन लागू होगी।