डीडवाना के ग्राम आस की ढाणी में युवा भट्टी सेवा संस्थान द्वारा द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों व समाजजन ने भाग लिया। कार्यक्रम में अतिथियों ने सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों को समाज की तरक्की और भलाई के लिए आवश्यक बताया। समारोह में शामिल हुए नियाज मोहम्मद लाडनूं ने संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए आयोजन समिति को दिली मुबारकबाद और धन्यवाद दिया। संस्थान द्वारा किए गए इस सराहनीय प्रयास से कई परिवारों को आर्थिक और सामाजिक सहयोग मिला।
