एफआर न्यूज. सीकर | फतेहपुर रोड स्थित एआर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मरहूम जरीना चौहान और अयूब–रऊफ की याद में चौथा रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। निदेशक मोहम्मद तौफीक चौहान ने बताया कि 1999 में हुए हादसे में परिवार के 9 सदस्यों के निधन के बाद 2001 में अयूब–रऊफ के नाम से स्कूल की नींव रखी गई थी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, स्टाफ और पूर्व छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। व्याख्याता सैफ अली गोरी ने 25वीं बार रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर एचडीएफसी बैंक व गुरुकृपा ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र हुआ।