फ्राइडे संवाद. झुंझुनू।
चूड़ेला (विद्यानगरी) स्थित जेजेटी यूनिवर्सिटी में “रिदम ऑफ यूथ 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एवं राजस्थान मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एमडी चोपदार ने शिरकत की। कार्यक्रम में सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, पेंटिंग, रंगोली और गायन प्रतियोगिताओं में छात्रों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। चोपदार का शाल, गुलदस्ता और मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।
संबोधन में चोपदार ने कहा, “जेजेटी यूनिवर्सिटी पूरे भारत के छात्रों के लिए शिक्षा का बड़ा केंद्र है। मैं स्वयं इसका पूर्व छात्र हूं और आज शिष्य के रूप में यहां आकर गौरवान्वित हूं।” उन्होंने संस्थापक डॉ. विनोद टीबड़ेवाला को बधाई दी। कार्यक्रम में एसडीएम सुमन देवी, निदेशक बालकृष्ण टीबड़ेवाला, रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Categorized in: