एफआर न्यूज. झुंझुनूं। |आजकल लोगों में कैल्शियम और विटामिन D3 की कमी के कारण हड्डियों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। शहर के प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. तौफिक ने बताया कि बैक पेन, घुटनों का दर्द और कंधों में दर्द जैसी समस्याएं अब आम हो गई हैं। डॉ. तौफिक अहमद फिजियोथैरेपी सेंटर, जो संगम होटल के पीछे रोडवेज़ बस स्टैंड के पास स्थित है, में मरीजों का इलाज कर रहे कंसल्टेंट फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. तौफिक ने बताया कि पोस्ट ऑपरेटिव मामलों में मरीजों के जोड़, घुटने और मांसपेशियां सबसे अधिक कमजोर हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मरीजों के लिए मोबिलिटी यानी गतिशीलता बेहद जरूरी है।
फिजिकल हेल्थ में समस्या के मुख्य कारण
डॉ. तौफिक के अनुसार, लोगों में शारीरिक स्वास्थ्य की समस्याएं मुख्य रूप से शारीरिक गतिविधियों की कमी, उचित आहार न लेने, गलत तरीके से वजन उठाने और नियमित रूप से गलत पोस्चर में बैठने से उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने बताया कि लकवा (पैरालिसिस) के मरीजों को भी फिजियोथेरेपी से काफी हद तक ठीक किया जा सकता है।
खिलाड़ियों में भी बढ़ रही समस्याएं
खेल से जुड़े व्यक्तियों में लिगामेंट और मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या आम है। डॉ. तौफिक ने सुझाव दिया कि खिलाड़ियों को हमेशा कोच की देखरेख में खेल खेलना चाहिए और किसी भी समस्या होने पर तुरंत अच्छे फिजिशियन से परामर्श लेना चाहिए।
स्वस्थ रहने के उपाय
डॉ. तौफिक ने लोगों को सलाह दी कि वे नियमित रूप से व्यायाम करें और ऐसा आहार लें जिसमें विटामिन सी और कैल्शियम की भरपूर मात्रा हो। उन्होंने कहा कि किसी भी एक्टिविटी को सही तरीके से करना बेहद जरूरी है। समय पर उचित इलाज और फिजियोथेरेपी से अधिकतर समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए डॉ. तौफिक फिजियोथैरेपी सेंटर पर संपर्क किया जा सकता है।
