फ्राइडे संवाद. जयपुर। झोटवाड़ा में जीनोन मेडिकल की ओर से रविवार, 21 दिसंबर को एक निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित होने के बावजूद बढ़ाना पड़ा।शिविर में लगभग 180 मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। जीनोन मेडिकल की ओर से सभी मरीजों को तीन दिन की निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।कैंप में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एम. अफजल (जे.के. लोन अस्पताल), स्त्री रोग एवं मनोवैज्ञानिक सलाहकार डॉ. साइका आलम और जनरल फिजिशियन व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शमा खान ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं।स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों से गरीब और जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलती है।

Categorized in: