फ्राइडे संवाद. जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जयपुर एक्जिबिशन एवं कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी), सीतापुरा में प्रथम प्रवासी राजस्थानी दिवस के भव्य उद्घाटन समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में 20 देशों के 5 हजार से अधिक प्रवासी राजस्थानी विभिन्न सत्रों में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राजस्थान के विकास एवं सांस्कृतिक विरासत के संगम को दर्शाती प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह आयोजन विदेशों में बसे राजस्थानियों को अपनी जड़ों से जोड़ने और राज्य के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Categorized in: