फ्राइडे संवाद. झुंझुनूं। रहमानिया एकेडमी में सालाना जलसा और विदाई समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात शिक्षाविद मूल सिंह झाझड़िया रहे। समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में कमेटी सदस्य, अभिभावक, स्कूल स्टाफ और अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जमील खान ने किया। सचिव बरकत अली खान और डायरेक्टर जावेद इकबाल सिद्दीकी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह विद्यार्थियों के लिए यादगार और प्रेरणादायक रहा।
