फ्राइडे संवाद. फतेहपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। विभाग के चेयरमैन राजेन्द्र पाल गौतम द्वारा जारी आदेश के अनुसार कांग्रेस के युवा एवं उभरते नेता सुरेन्द्र महिचा को राजस्थान एससी विभाग कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। सुरेन्द्र महिचा युवा कांग्रेस में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और संगठन में उनकी पकड़ एवं मेहनत को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जाता है कि वे विधायक हाकम अली खां के करीबी माने जाते हैं, जिसकी वजह से संगठन में उनका कद लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर सुरेन्द्र महिचा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम, प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश, विधायक हाकम अली खां, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अनिल तिरदिया, सहित पूरे प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

Categorized in: