1. जीसीसी: गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल

यह एक क्षेत्रीय समूह है, जो खाड़ी के छह देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए बनाया गया है। इसकी स्थापना 1981 में हुई थी। इसका मुख्यालय रियाद, सऊदी अरब में है। इसके सदस्य देश बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) है। दुनिया के 30% तेल भंडार और 20% प्राकृतिक गैस भंडार जीसीसी देशों में हैं। जीसीसी ने हाल ही में वन-स्टॉप ट्रैवल सिस्टम को मंजूरी दी है, जिससे खाड़ी देशों में यात्रा और तेजी वसरल होगी।

2. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप हीरो शैफाली वर्मा को हरियाणा राज्य महिला आयोग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। शैफाली ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 87 रन बनाए थे और 2 विकेट भी लिए थे।

3. हॉकी वर्ल्ड कप 2026 पहली बार दो देशों – बेल्जियम और नीदरलैंड में होगा। टूर्नामेंट 15 से 30 अगस्त तक चलेगा, जिसमें पुरुषों और महिलाओं की 16-16 टीमें खेलेंगी। पहली बार पैराहॉकी वर्ल्ड कप भी इसी इवेंट के साथ होगा।

4. डीआरडीओ की विशाखापत्तनम इकाई ने नई पीढ़ी का मैन-पोर्टेबल ऑटोनॉमस अंडरवॉटर व्हीकल (MP-AUV) तैयार किया। इनका इस्तेमाल पानी के भीतर माइंस खोजने में होगा। इसके छोटे ड्रोन्स एक टीम की तरह काम करते हैं।

5. वायुसेना का दल फ्रांस के माँन्त-दे-मार्सा एयर बेस पहुंचा। यहां 16 से 27 नवंबर तक गरुड़ एयर एक्सरसाइज होगी। यह 2003 से हो रही है। आईएएफ के SU-30MKI लड़ाकू विमान, फ्रांस की राफेल जेट इसमें हिस्सा लेंगे।

6. ओडिशा के पुरी और सुनापुर समुद्री तट को 2025-26 के लिए ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन मिला। यह दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित इको-लैबल है, जिसे डेनमार्क की फाउंडेशन फॉर एनवायरनमेंटल एजुकेशन (एफईई) देती है।

7. भारत अब दुनिया का 6ठां सबसे बड़ा पेटेंट फाइलर बना। देश से साल 2023-24 में 64 हजार से ज्यादा पेटेंट फाइल हुए। वहीं, भारत की ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स रैंकिंग 2015 में 81 थी, जो 2025 की रिपोर्ट में 38 हो गई है।

8. सिक्किम की लेफ्चा जनजाति के दो वाद्ययंत्रों – तुंगबुक और पुमटोंग पुलित को GI टैग मिला है। तुंगबुक तीन तार वाला पारंपरिक वाद्ययंत्र होता है। पुमटोंग पुलित बांस से बना फ्लूट जैसा वाद्ययंत्र, जिसकी धुनें प्रकृति से प्रेरित होती हैं।

9. सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार कोसारंडा जंगल को वाइल्डलाइफ सेंचुरी घोषित करने का आदेश दिया। यह जंगल पश्चिमी सिंहभूम में 820-900 वर्ग किमी में फैला है। यह एशिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक साल (Sal) का जंगल है।

10. ऑस्ट्रेलिया के F1 ड्राइवर ऑस्कर पियास्त्री को 2025 का डॉन अवॉर्ड मिला। यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा खेल सम्मान है। उन्हें यह अवॉर्ड फॉर्मूला-1 सीजन परफॉर्मेंस के लिए मिला। पियास्त्री ने इस साल चीन, बहरीन, सऊदी अरब मियामी, स्पेन, बेल्जियम जैसे कई ग्रैंड प्रिक्स रेस जीतीं।

11. भारतीय सेना और वायुसेना 16 इंडिजिनस लेजर-बेस्ड ड्रोन डिफेन्स सिस्टम शामिल करेंगी। ये सिस्टम DRDO ने बनाया है। ये दुश्मन ड्रोन को 2 किमी दूरी से मार सकता है। इनमें 10 किलोवॉट लेजर बीम है, जो ड्रोन सेंसर को डैमेज कर सकती है।

12. भारत 2026 में ग्लोबल बिग कैट्स समिट करेगा। इसमें वे देश शामिल होंगे जहां टाइगर, लायन लेपर्ड, स्नो लेपर्ड, जगुआर, चीता और प्यूमा पाए जाते हैं। इसका उद्देश्य बड़ी बिल्लियों की सुरक्षा के लिए कोऑपरेशन बढ़ाना है।