एफआर न्यूज. जयपुर | झोटवाड़ा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यूनिक संगीता मेमोरियल मेडिकल हॉस्पिटल के सहयोग से यह शिविर साहिल ई.एच. रिसर्च सेंटर एवं डॉ. मोहम्मद मुस्तफा के क्लिनिक (हाजी होटल के सामने, मदीना कॉलोनी, झोटवाड़ा) में 8 नवंबर 2025 को आयोजित होगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। शिविर में विभिन्न रोगों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे, जिनमें प्लास्टिक सर्जन डॉ. अनूप शर्मा, स्त्री रोग व त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एम.के. शास्त्री, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील शर्मा, सामान्य शल्य चिकित्सक डॉ. अनुकृति सूद, दंत चिकित्सक डॉ. प्राण जोशी और वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रतन सिंह शेखावत शामिल हैं। डॉ. मुस्तफा लोहार को झोटवाड़ा क्षेत्र में सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यों के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9887153431 पर संपर्क किया जा सकता है।
