एफआर न्यूज. फतेहपुर । छोटा गोडीया की स्थानीय स्कूल में सामाजिक उत्तरदायित्व की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली, जब सुप्रीम वाटर कंपनी के निदेशक मोहम्मद रेहान खान ने बच्चों के बीच कॉपी सेट और पेन वितरित किए। यह पहल शिक्षा के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।मोहम्मद रेहान खान ने बच्चों की जरूरतों को समझते हुए उन्हें बुनियादी शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई, जो भविष्य निर्माण की दिशा में एक सार्थक कदम है। उनका यह प्रयास समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और सहयोग की नई परिभाषा गढ़ता है। इस अवसर पर टीम सत्यमेव जयते के इरशाद खान ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा, “जो हाथ बच्चों के भविष्य को मजबूत करने में उठें, वही हाथ समाज की असली पूंजी होते हैं।” एफआर न्यूज़ की टीम ने मोहम्मद रेहान खान के इस जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि ऐसे नेक प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव की नींव रखते हैं। यह पहल न केवल बच्चों के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।

Categorized in: