राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा अली हुसैन (टीपू) को बारां जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समाज के विभिन्न वर्गों और राजनीतिक हस्तियों ने उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए मुबारकबाद दी है। इस मौके पर पूर्व नगरपालिका चेयरमैन मुस्तफा खान (अंता), पीसीसी सदस्य अयूब खान और सरपंच तारिक खान सहित कई लोगों ने अली हुसैन टीपू को मुबारकबाद देते हुए खुशी का इज़हार किया। अपनी नियुक्ति पर अली हुसैन टीपू ने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि वह जिम्मेदारी को ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे।

Categorized in: