सादगी से शादी कर समाज में बनाई मिसाल
फ्राइडे संवाद. चूरू। सहनाली निवासी यासीन खान के बेटे इनायत खान ने अपने साहिबजादे जावेद खान एवं इकबाल खान के साहबजादे सॉयल खान की शादी माण्डेला निवासी नवाब खान की दोनों साहिबजादी के साथ बिना दहेज और फिजूलखर्ची के अत्यंत सादगी से संपन्न कराई। यह विवाह मात्र एक रुपया और एक नारियल में किया गया, जो कायमखानी समाज के लिए एक मिसाल बन गया है।
दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता का संदेश
इस अवसर पर माण्डेला के शाहरुख खान ने कहा कि दहेज एक सामाजिक बुराई और कुप्रथा है। समाज को इस कुरीति के खिलाफ जागरूक करना और इसे जड़ से समाप्त करने के प्रयास करने की आवश्यकता है। उल्लेखनीय है कि शाहरुख खान पिछले चार वर्षों से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान के सक्रिय सदस्य हैं। इस अवसर पर अजीम खान, बसीर खान फौजी, इरशाद सरपंच, इकबाल खान, सफ्फी मोहम्मद खान लावण्डा, अजीज खान सहनाली, महेंद्र फौजी, जीतू बन्ना, मुबारिक, रासीद, तस्लीम सहित समाज के गणमान्य लोगों ने शिरकत कर नवविवाहित जोड़ों को मुबारकबाद दीं।