फ्राइडे संवाद
फतेहपुर शेखावाटी के कई इलाकों में सीवरेज लाइन न होने से स्थानीय निवासी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। बस स्टैंड से मुर्दा खाना, रामगढ़ रोड लुहारों का मोहल्ला, वार्ड संख्या 33 और जाट बोल्डिंग क्षेत्र में सीवरेज निर्माण कार्य वर्षों से अधूरा पड़ा है। सीवरेज व्यवस्था के अभाव में इन इलाकों में गंदगी, दुर्गंध और जलभराव की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। आमजन को दैनिक जीवन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी के जमाव से स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ गए हैं। क्षेत्र के निवासियों ने उपखण्ड अधिकारी और आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सीवरेज लाइन निर्माण की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की उदासीनता के कारण यह समस्या और गंभीर होती जा रही है। निवासियों ने अधिकारियों से जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान करने की अपील की है।

Categorized in: