फ्राइडे संवाद. जयपुर।
झोटवाड़ा स्थित गोलू कबाब ग्रिल आज जयपुर में अपने लजीज और जायकेदार कबाब और शोरमा रोल के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। 2019 में मकराना से छोटी सी शुरुआत के बाद 2021 में झोटवाड़ा में स्थापित इस रेस्टोरेंट ने महज पांच वर्षों में खाने के शौकीनों के बीच अपनी खास पहचान बना ली है। गोलू कबाब ग्रिल के डायरेक्टर इमरान मंसूरी और उनके भाई गोलू (नईम मंसूरी) की मेहनत और समर्पण ने इस ब्रांड को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। यहां परोसे जाने वाले व्यंजनों की विशेष बात यह है कि हर डिश में क्वालिटी और क्वांटिटी का पूरा ध्यान रखा जाता है।

शोरमा रोल, चिकन तगड़ी और चिकन पेशावरी सहित 72 डिशेज उपलब्ध

गोलू कबाब ग्रिल में कुल 72 प्रकार की नॉनवेज डिशेज उपलब्ध हैं। इनमें सबसे लोकप्रिय हैं – चिकन सीक कबाब, चिकन शोरमा रोल, चिकन तगड़ी और चिकन पेशावरी। नईम मंसूरी बताते हैं, “हमारा मुख्य फोकस क्वालिटी और क्वांटिटी के साथ-साथ हाइजीन पर है। हम हर डिश को ताजा सामग्री से तैयार करते हैं जिससे स्वाद और गुणवत्ता बरकरार रहे।”

फ्रेंचाइजी के जरिए विस्तार की योजना

भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए गोलू (नईम मंसूरी) ने कहा, “फिलहाल हम अपनी डिशेज में कोई बदलाव नहीं करने जा रहे हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि क्वालिटी को मेंटेन रखते हुए आगे बढ़ें। हमारी योजना फ्रेंचाइजी मॉडल के माध्यम से जयपुर और राजस्थान के अन्य शहरों में अपना विस्तार करने की है।”

घर बैठे मिले स्वाद

आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गोलू कबाब ग्रिल स्वीगी और जोमैटो जैसे लोकप्रिय फूड ऐप्स पर भी उपलब्ध है। ग्राहक अब घर बैठे अपने पसंदीदा कबाब और अन्य व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं।
पता: 70 लक्ष्मी नगर, कालवार रोड, झोटवाड़ा, जयपुर
मोबाइल: 82092 64924, 85618 30225

Categorized in: