फ्राइडे संवाद. न्यूयॉर्क भारतीय मूल के नवनिर्वाचित न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी गुरुवार को कुरान पर हाथ रखकर पद की शपथ ली। न्यूयॉर्क के इतिहास में यह पहली बार है जब कोई मेयर इस्लाम के पवित्र ग्रंथ पर शपथ ली है। अब तक न्यूयॉर्क सिटी के अधिकतर मेयर बाइबिल पर शपथ लेते रहे हैं।
34 वर्षीय ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम, पहले दक्षिण एशियाई और पहले अफ्रीका में जन्मे मेयर है। सबवे स्टेशन में होने वाले समारोह में ममदानी दो कुरानों पर हाथ रख कर शपथ ली है।
इनमें एक उनके दादा की कुरान और दूसरी जेब में रखी जाने वाली छोटी कुरान है। कहा जा रहा है कि पॉकेट साइज कुरान 18वीं सदी के अंत या 19वीं सदी की की है। यह कुरान न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी के शॉम्बर्ग सेंटर फॉर रिसर्च इन ब्लैक कल्चर के संग्रह का हिस्सा है।
