Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

जयपुर

ज़कात सेंटर जयपुर ने 12 ज़रूरतमंदों को बांटे साढ़े चार लाख के चेक

By Friday Sanwad
January 2, 2026 1 Min Read
0

फ्राइडे संवाद. जयपुर | ज़कात सेंटर इंडिया जयपुर यूनिट ने अपने 5वें चरण (2025-26) के तहत गुरुवार को एक विशेष चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें 12 ज़रूरतमंद व्यक्तियों को कुल 4,97,690 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन शब्बीर कारपेट ने की, जबकि जनरल सेक्रेटरी नईम रब्बानी, मौलाना फरमान नदवी, मुहम्मद इमरान और फहद सरवाना सहित टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

स्वरोज़गार को बढ़ावा

सेंटर ने लाभार्थियों की योग्यता और आवश्यकता के अनुसार विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान की। इस चरण में 9 लोगों को स्वरोज़गार शुरू करने के लिए और 3 लोगों को शिक्षा के लिए मदद दी गई।
महिलाओं और लड़कियों को सिलाई मशीन, जुग्गी मशीन और चूड़ी का काम शुरू करने के लिए सामग्री प्रदान की गई। पुरुषों के लिए ई-रिक्शा लोडिंग, किराना दुकान, सब्जी-फल की रेहड़ी, ज्वेलरी रिपेयरिंग, लेडीज कपड़े की दुकान और दस्तकारी के औज़ार उपलब्ध कराए गए। शिक्षा क्षेत्र में नीट की तैयारी कर रहे छात्रों और डिजिटल मार्केटिंग कोर्स करने वाले युवाओं को आर्थिक सहायता दी गई।

आत्मनिर्भरता का संदेश

चेयरमैन शब्बीर कारपेट ने कहा, “हमारा उद्देश्य लोगों को ऐसी मदद देना है कि वे आत्मनिर्भर बनें और सम्मान से जीवन जी सकें। हम चाहते हैं कि कल को उन्हें किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े।” सेंटर द्वारा दी जाने वाली प्रत्येक सहायता पूर्ण जांच और दस्तावेज़ीकरण के बाद शरई उसूलों के अनुसार वितरित की जाती है।
(रिपोर्ट: अबू बकर नदवी)

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

चौमूं हिंसा: प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल, मुस्लिम इलाकों में पुलिस ज्यादती के आरोप

Next

सर्दी के मौसम में चारदीवारी क्षेत्र में बीमारियों का बढ़ता खतरा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org