Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

जयपुर

जयपुर एयरपोर्ट पर जीएसटी चोरी का बड़ा खुलासा, करोड़ों की ज्वैलरी जब्त

By Friday Sanwad
January 9, 2026 2 Min Read
0

फ्राइडे संवाद
राज्य जीएसटी की प्रवर्तन शाखा ने जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हवाई कार्गो के जरिए की जा रही करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में सोना, बुलियन, नेचुरल डायमंड और हीरा ज्वैलरी जब्त की गई है। कार्रवाई के बाद जयपुर के कई नामी ज्वैलर्स और कारोबारी हलकों में हड़कंप मच गया है। कर विभाग के चीफ कमिश्नर कुमार पाल गौतम के निर्देश पर स्टेट जीएसटी प्रवर्तन शाखा-I ने 6 जनवरी को यह कार्रवाई अंजाम दी। विभाग को कोलकाता से जयपुर तक बिना वैध दस्तावेजों के ज्वैलरी और बुलियन के अवैध परिवहन व व्यापार से जुड़ी गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए प्रवर्तन दल ने कई दिनों तक लगातार रैकी की और पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क की गहन जांच की।

घेराबंदी कर तत्काल कार्रवाई

जांच में सामने आया कि हवाई कार्गो और कूरियर सेवाओं के माध्यम से बड़े पैमाने पर बिना ई-वे बिल और वैध जीएसटी दस्तावेजों के कीमती ज्वैलरी की आवाजाही की जा रही थी। तय रणनीति के तहत जैसे ही घरेलू हवाई अड्डे पर कूरियर के जरिए सोना और हीरा ज्वैलरी से भरे पार्सल पहुंचे, प्रवर्तन दल ने घेराबंदी कर तत्काल कार्रवाई की और दस्तावेजों के अभाव में पूरा माल जब्त कर लिया। प्रारंभिक आकलन में जब्त सामग्री की कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है। स्टेट जीएसटी विभाग अब जब्त की गई ज्वैलरी का बाजार भाव से मूल्यांकन करवा रहा है। इसके बाद संबंधित कारोबारियों से कर, जुर्माना और पेनल्टी की वसूली की जाएगी। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यापारियों, कूरियर एजेंसियों और संस्थानों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कर चोरी के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। यह कार्रवाई न केवल जीएसटी चोरी पर रोक लगाने की दिशा में अहम कदम है, बल्कि हवाई कार्गो के जरिए चल रहे अवैध कारोबार को लेकर कड़ा संदेश भी है। मामले में आगे और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

जयपुर में बनेगा राजस्थान का सबसे बड़ा डेटा सेंटर, 10 लाख लोगों को मिलेगी एआई ट्रेनिंग

Next

प्रदेश में 104 जननी एक्सप्रेस सेवा बंद, गर्भवती महिलाओं के लिए 108 पर निर्भरता

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org