Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

टॉप न्यूज़

वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पैंथर को पकड़ा

By Friday Sanwad
January 17, 2026 1 Min Read
0

रतनगढ़ (चूरू)। पिछले कई दिनों से पैंथर की दहशत से त्रस्त लोगों को मंगलवार को राहत मिली है। सुबह 10 बजे से पैंथर की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम को शाम को सफलता मिली और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पैंथर को बेहोश कर पिंजरे में डाला गया। पिछले कई दिनों से सरदारशहर, रतनगढ़ और फतेहपुर की रोही में पैंथर होने की सूचना से ग्रामीणजन काफी दहशत में थे। वर्तमान में फसलों की बुवाई हुई है और रात्रि में बिजली आने के कारण किसानों को रात के समय फसलों को पानी देना पड़ता है। ऐसे में पैंथर का खतरा मंडरा रहा था।

संयुक्त अभियान: पिछले दो-तीन दिन से फतेहपुर में दिख रहे पैंथर के फुट प्रिंट मंगलवार को रतनगढ़ की सीमा में प्रवेश कर गए। सूचना पर वनपाल विक्रमसिंह के नेतृत्व में इंद्रसिंह और अफजाल खान की टीम ने गांव मोलीसर और रतनसरा की रोही में सर्च अभियान शुरू किया। चूरू से रेंजर पवन कुमार के नेतृत्व में भी टीम पहुंची। जयपुर से ट्रैंक्विलाइजर की टीम अपने साथ संसाधन लेकर रतनगढ़ पहुंची।

सफल अभियान: गांव मोलीसर निवासी प्रभुराम के खेत में पैंथर दिखाई दिया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बेहोश कर वन विभाग की टीम ने उसे अपने कब्जे में लिया। इस दौरान बावरियों और ग्रामीणों ने भी अपना सहयोग प्रदान किया। अब क्षेत्र में राहत की लहर है।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की टक्कर में 7 महिलाओं की मौत, 3 घायल

Next

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को दी जमानत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org