फ्राइडे संवाद. जयपुर। एआईएमआईएम राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जमील अहमद खान ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश संयुक्त सचिव जुबैर खान ने बताया कि पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने और राजस्थान में पार्टी की उपस्थिति बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया।
