Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

Current Affairs

भारत 2026 ब्रिक्स समिट की मेजबानी करेगा। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सम्मेलन के आधिकारिक लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण किया। इसकी थीम क्षमता, नवाचार, सहयोग और सततता के लिए निर्माण है।

By Friday Sanwad
January 23, 2026 2 Min Read
0

पीएम मोदी ने असम के नागांव जिले में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला रखी। 6,950 करोड़ रूपए लागत की इस परियोजना में 86 किमी लंबा कॉरिडोर बनेगा, जिसमें 35 किलोमीटर हिस्सा ऐलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का होगा।

इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (आईएमएफ) ने 2025-26 के लिए भारत की जीडीपी 7.3 की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया। इससे पहले अक्टूबर में आईएमएफ ने इसके 6.6% रहने का अनुमान जताया था। वहीं, 2026-27 के लिए यह अनुमान 6.4 प्रतिशत कर दिया है।

केंद्र सरकार ने आईपीएस अधिकारी रवि शंकर छबी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीआरपीएफ में डीआईजी नियुक्त किया है। वे 2007 बैच के यूपी कैडर के अधिकारी हैं। इस नियुक्ति से पहले रवि शंकरछबीउत्तर प्रदेश कैडर में सेवा दे रहे थे।

राजस्थान का कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र इको-सेंसिटिव जोन घोषित हुआ। इसका उद्देश्य वन्यजीवों, जंगलों और जल स्रोतों की रक्षा करना है। यहां तेंदुआ, हाइना, चिंकारा और कई पक्षी प्रजातियां पाई जाती हैं।

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स नेनासासे 27 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति ले ली। उन्होंने 3 बार अंतरिक्ष यात्रा की और 600 से ज्यादा दिन अंतरिक्ष में बिताए। वे अमेरिकी नौसेना में हेलीकॉप्टर पायलट रह चुकी हैं। सुनीता ने अंतरिक्ष में रहते हुए कई बार स्पेसवॉक किया व रिकॉर्ड बनाए।

भारत और यूएई ने लंबी अवधि का एलएनजी (लिक्विफाइड नैचुरल गैस) समझौता किया। इससे यूएई हर साल भारत को 5 लाख मीट्रिक टन एलएनजी देगा। इस समझौते से यूएई, कतर के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा एलएनजी आपूर्तिकर्ता बना।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र की बीएसएल-4 इकाई की नींव रखी। इसके शुरू होने से खतरनाक वायरस के नमूनों की जांच में भारत की विदेशी देशों पर निर्भरता कम हो सकती है।

असम के प्रसिद्ध संगीतकार और गायक समर हजारिका का 75 साल की आयु में निधन हो गया। समर हजारिका भारत रत्न से सम्मानित गायक भुपेन हजारिका के भाई थे। उन्होंने उपोपथ, बोवारी और प्रवती पोखिर गान जैसी फिल्मों के लिए गाने गाए।

सर्जियो गोर ने औपचारिक रुप से भारत में अमेरिका के 27वें राजदूत के रूप में पदभार संभाला। इससे पहले वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन में हेड ऑफ प्रेसिडेंशियल पर्सनल अपॉइंटमेंट्स के पद पर कार्यरत थे।

पूर्व आईपीएस प्रवीण वशिष्ठ ने केंद्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ली। उन्हें पिछले महीने सतर्कता आयुक्त नामित किया गया था। पहले वे गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) थे।

कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड गुजरात के खोराज में विशाल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाएगी। 35 हजार करोड़ लागत का यह प्लांट 1,750 एकड़ में फैला होगा, जहां हर साल 10 लाख गाड़ियां मैन्युफैक्चर होंगी।

सरकार ने मुआनपुई सायावी को न्यूजीलैंड में भारत की नई उच्चायुक्त नियुक्त किया है। वर्तमान में वे विदेश मंत्रालय में कार्यरत हैं। वहीं, अमित कुमार मिश्रा को जॉर्जिया में भारत का नया राजदूत बनाया गया है।

वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीती। तीन मैचों की सीरीज को न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीता। इससे पहले भारत में खेली गई 7 वनडे सीरीज में एक बार भी न्यूजीलैंड ने जीत हासिल नहीं की।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

राजस्थान में ‘डिस्टर्ब एरिया’ कानून की तैयारी

Next

एफआर न्यूज़ के तत्वावधान में करियर गाइडेंस सेमिनार, 81 छात्रों को मिला मार्गदर्शन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org