फ्राइडे संवाद
ढांडण स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डीएचपी फ़ाउंडेशन के तत्वावधान में वरिष्ठ व्याख्याता (इतिहास) मोहतरमा शकूरन भारतीय के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। करीब 36 वर्षों तक शिक्षा सेवा में योगदान देने के बाद उनके सम्मान में यह कार्यक्रम रखा गया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि एक शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, वह अपने ज्ञान, अनुभव और संस्कारों के माध्यम से समाज और विद्यार्थियों के जीवन में सदैव जीवित रहता है। शकूरन भारतीय ने अपने शिक्षण काल में विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक ज्ञान दिया, बल्कि अनुशासन, नैतिकता और सामाजिक मूल्यों की भी शिक्षा दी। डीएचपी फ़ाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में ऐसे समर्पित शिक्षकों के सम्मान को अपना दायित्व मानती है। कार्यक्रम के अंत में शकूरन भारतीय के स्वस्थ एवं सक्रिय भविष्य की कामना की गई।
