फ्राइडे संवाद. मुंबई।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी मुंबई में राजस्थान कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एमडी चोपदार के निवास पर पधारे। डॉ. सत्तार दीवान के नेतृत्व में इमरान प्रतापगढ़ी का शॉल, माला एवं गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामयिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में माइनॉरिटी डिपार्टमेंट मुंबई के प्रभारी अहमद, शमीम, मुंबई कांग्रेस माइनॉरिटी चेयरमैन फरहान आज़मी, प्रसिद्ध अभिनेता शहज़ाद खान, समाजसेवी सलीम खान, फिल्म निर्देशक जोनू राणा, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तारीक फारुखी, वरिष्ठ नेता रईस लशकरियां, राजस्थान अल्पसंख्यक विभाग से मुस्तफा (बड़ी सादड़ी) सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी नेतागण एवं उत्तर प्रदेश से पधारी इमरान प्रतापगढ़ी की पूरी टीम उपस्थित रही।
एमडी चोपदार ने इमरान प्रतापगढ़ी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उनका समय देना सौभाग्य की बात है। उन्होंने उनके निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन की कामना की। यह बैठक पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।

Categorized in: