Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

जयपुर

विद्याधर नगर में स्वास्थ्य व विकास की नई इबारत: फरहान नकवी

By Friday Sanwad
January 31, 2026 1 Min Read
0

फ्राइडे संवाद. जयपुर। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो वर्षों में भाजपा सरकार के नेतृत्व में स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। यह जानकारी बीजेपी मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इंजीनियर फरहान नकवी ने दी।
इंजीनियर नकवी ने बताया कि झोटवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में सेटेलाइट हॉस्पिटल का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। शहीद मंगेज सिंह पेट्रोल पंप के समीप 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित नई डिस्पेंसरी (पीएचसी) का हाल ही में लोकार्पण हुआ है।
उपमुख्यमंत्री एवं विद्याधर नगर की विधायक दिया कुमारी ने कहा कि इस डिस्पेंसरी से हजारों माताओं, बहनों, बच्चों और स्थानीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। यहां डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में इंजीनियर फरहान नकवी और उनकी टीम द्वारा नियमित रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। जरूरतमंद मरीजों को तत्काल रक्त उपलब्ध कराने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों की सराहना करते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

मुंबई में इमरान प्रतापगढ़ी का भव्य स्वागत, सामयिक मुद्दों पर चर्चा

Next

एक हादसा, कई जिंदगियां प्रभावित: फैजान की मौत से पसरा मातम

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org