Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

जयपुर

चर्म रोगों से बढ़ रही परेशानी, विशेषज्ञ ने दी सावधानी बरतने की सलाह

By Friday Sanwad
February 5, 2026 2 Min Read
0

फ्राइडे संवाद. जयपुर
बदलती जीवनशैली, प्रदूषण, असंतुलित खानपान और कमजोर इम्यूनिटी के कारण त्वचा रोगों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शहर में प्लेक सोरायसिस (Plaque Psoriasis), एक्ज़िमा (Eczema) और फंगल इंफेक्शन जैसी बीमारियां आम होती जा रही हैं। अलीम एण्ड हिजामा सेंटर, जयपुर के डॉ. रेहान मंसूरी का कहना है कि समय पर उपचार न लेने पर ये समस्याएं गंभीर रूप ले सकती हैं।

फंगल इंफेक्शन एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकता है

प्लेक सोरायसिस एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें त्वचा पर लाल चकत्ते और मोटी परत जम जाती है। यह तनाव, आनुवंशिक कारण और इम्यून सिस्टम की गड़बड़ी से होता है।
एक्ज़िमा (एजिमा) एलर्जी, धूल-मिट्टी, केमिकल्स या मौसम बदलाव के कारण होता है, जिससे खुजली, जलन और सूजन की समस्या रहती है।
फंगल इंफेक्शन पसीना, गंदगी, नमी और तंग कपड़े पहनने से फैलता है, जो तेजी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकता है। डॉ. रेहान के अनुसार इन रोगों से बचाव के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना, त्वचा को सूखा रखना, संतुलित आहार लेना, अधिक पानी पीना और तनाव से दूर रहना जरूरी है। साथ ही बिना डॉक्टर की सलाह के क्रीम या दवाइयों का उपयोग न करने की सलाह दी गई है।
डॉ. रेहान मंसूरी ने बताया कि सही जांच और समय पर उपचार से इन त्वचा रोगों को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मरीज लक्षण दिखते ही उपचार शुरू करें, ताकि बीमारी बढ़ने से रोकी जा सके।
उपचार और परामर्श के लिए संपर्क करें:
अलीम एण्ड हिजामा सेंटर
1290, माली कॉलोनी, चांदपोल, जयपुर
अपॉइंटमेंट: +91 8905125471

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

उत्तराखंड: दुकान के नाम से शुरू हुआ विवाद थाने पहुँचा, ‘मोहम्मद दीपक’ पर एफ़आईआर

Next

44 छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org