Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

जयपुर

16 फरवरी को राज्यसभा सांसद प्रतापगढ़ी आएंगे जयपुर। “पैगाम-ए-मोहब्बत – सद्भावना सम्मेलन” में करेंगे शिरकत

By Friday Sanwad
February 13, 2026 1 Min Read
0

फ्राइडे संवाद. जयपुर
16 फरवरी 2026 को राज्यसभा सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी जयपुर आएंगे और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) द्वारा बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले “पैगाम-ए-मोहब्बत -सद्भावना सम्मेलन” में शिरकत करेंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के प्रदेश अध्यक्ष श्री एम. डी. चोपदार ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 फरवरी को सुबह 11:15 बजे जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में “पैगाम-ए-मोहब्बत – सद्भावना सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में राज्यसभा सांसद और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रखर वक्ता एवं मशहूर शायर इमरान प्रताप गढ़ी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
एम. डी. चोपदार ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व उप-मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी व सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, सह प्रभारी ऋत्विक मकवाना, सह प्रभारी पूनम पासवान व सह प्रभारी चिरंजीवी राव सहित कई वरिष्ठ नेता मंचासीन रहेंगे।
उन्होंने आगे बताया कि इस सद्भावना सम्मेलन में प्रदेशभर से कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े लोग एवं बड़ी संख्या में आमजन भाग लेंगे। यह कार्यक्रम प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

फतेहपुर: NH-11 पर कार हादसे में तीन घायल, डॉक्टरों की सूझबूझ से बची जानें

Next

सऊदी अरब: हरमैन हाई स्पीड रेलवे में 20 नई ट्रेनें शामिल, जायरीनों को मिलेगी बेहतर सुविधा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org