फ्राइडे संवाद. जयपुर। सांगानेर थाना क्षेत्र में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी जय सिंह ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया।
ड्यूटी के दौरान उन्हें एक राहगीर का मोबाइल फोन मिला, जिसे उन्होंने तुरंत सुरक्षित रख लिया। मालिक की जानकारी जुटाकर जय सिंह ने मोबाइल सकुशल वापस लौटा दिया। इस घटना से पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और सम्मान बढ़ा है। ऐसे समर्पित पुलिसकर्मी समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और राजस्थान पुलिस की छवि को उज्ज्वल करते हैं। नागरिकों ने जय सिंह की ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कर्मचारी प्रशासन के लिए गौरव हैं।
