फ्राइडे संवाद. सवाई माधोपुर
पुराने शहर स्थित अंजुमन इस्लामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों की शैक्षिक व नैतिक तरबियत को मजबूत करने के उद्देश्य से एक विशेष तरबियती प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉम्पिटिशन एग्जाम में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अकरम ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि मेहनत, लगन और अनुशासन ही कामयाबी की कुंजी हैं। उन्होंने छात्रों को आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षकों और अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर खुशी जताई। कार्यक्रम उत्साह और प्रेरणा के माहौल में संपन्न हुआ।
