Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

राजस्थान

अंजुमन शिक्षण संस्थान में लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित

By Friday Sanwad
February 20, 2026 1 Min Read
0

फ्राइडे संवाद. फतेहपुर शेखावाटी। वार्ड नंबर 17 स्थित अंजुमन शिक्षण संस्थान में एक प्रेरणादायक और सार्थक लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अधिवक्ता धर्मेन्द्र सिंह, एडवोकेट जुनेद खान एवं एडवोकेट इमरान मोयल द्वारा की गई। इसका उद्देश्य बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी देना था। कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि चाइल्ड लेबर एक्ट के तहत बाल श्रम दंडनीय अपराध है तथा प्रत्येक बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने का संवैधानिक अधिकार है। साथ ही पोक्सो एक्ट के बारे में जानकारी देते हुए गुड टच और बैड टच की समझ विकसित की गई और किसी भी प्रकार के शोषण की स्थिति में साहसपूर्वक शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया।

ओटीपी साझा करने के खतरों के प्रति किया सचेत

साइबर क्राइम से बचाव पर भी विस्तार से चर्चा हुई। विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक और ओटीपी साझा करने के खतरों के प्रति सचेत किया गया तथा डिजिटल सुरक्षा के उपाय बताए गए। अधिवक्ता जुनैद और अधिवक्ता मोहम्मद कैफ का भी कार्यक्रम में सराहनीय योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने इसे बच्चों में कानूनी जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने की महत्वपूर्ण पहल बताया।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

भिवाड़ी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मालिक और मैनेजर गिरफ्तार, 7 मजदूरों की मौत से परिवार तबाह

Next

मुस्लिम समाज की किदवई बिरादरी: निकाह को सादा- अनुशासित बनाने के लिए सख्त नियम किए लागू

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org