चीन की बिजली कंपनियों ने पाकिस्तान पर बकाया करीब 170 अरब पाकिस्तानी रुपए (₹5,800 करोड़) के लेट पेमेंट चार्ज माफ करने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान इस कर्ज़ को चुकाने के लिए $10-बिलियन तक की कम ब्याज़ दर वाली विदेशी फंडिंग जुटाने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए वह सऊदी अरब समेत कई देशों से कर्ज़ मांग रहा है।