अमेरिका ने रविवार को पहली बार ईरान के खिलाफ वन-वे अटैक सी ड्रोन का इस्तेमाल किया। यह बिना चालक वाला सतही समुद्री ड्रोन होता है जो छोटे स्पीडबोट जैसा दिखता है। इसमें विस्फोटक लगे होते हैं जो टारगेट से टकराते ही फट जाते हैं। इसे सैटेलाइट या रेडियो लिंक के ज़रिए दूर से कंट्रोल किया जा सकता है।