Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

राजस्थान

डी.एच.पी. फाउंडेशन के सहयोग से फतेहपुर की राजकीय संस्थाओं के लिए बनेंगे प्रवेश द्वार; दुबई में विधायक हाकम अली करेंगे लोकार्पण

By Friday Sanwad
July 22, 2026 1 Min Read
0

फ्राइडे संवाद, दुबई। डी.एच.पी. फाउंडेशन की पहल से फतेहपुर शेखावाटी की दो राजकीय संस्थाओं के लिए आकर्षक प्रवेश द्वारों का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना के तहत राजकीय कन्या महाविद्यालय के लिए “फातमा द्वार” तथा राजकीय अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय के लिए “हनीफ द्वार” का निर्माण किया जाएगा। दोनों प्रवेश द्वारों के ड्राइंग एवं डिजाइन का लोकार्पण 25 जुलाई को दुबई स्थित डी.एच.पी. फाउंडेशन के अंतरराष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित समारोह में होगा। फाउंडेशन के अनुसार फतेहपुर विधायक हाकम अली खां इसका लोकार्पण करेंगे। दोनों प्रवेश द्वारों का निर्माण कार्य इसी सप्ताह शुरू किया जाएगा। इन दोनों प्रवेश द्वार का नामकरण दाऊद हनीफ पीनारा की वाल्दा मोहतरमा “फातमा पीनारा” व वालिद जनाब “हनीफ पीनारा” के एजाज में किया जा रहा है। डी.एच.पी. फाउंडेशन का उद्देश्य शिक्षा संस्थानों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ सामाजिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। समारोह में फाउंडेशन पदाधिकारी, समाज के गणमान्य नागरिक तथा अप्रवासी राजस्थानी प्रोफेशनल ग्रुप के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

क्या है वन-वे अटैक सी ड्रोन जिसका अमेरिका ने ईरान के खिलाफ किया इस्तेमाल?

Next

गर्व का क्षण: किशनगढ़ के बेटे सूफियान मंसूरी को नीट-यूजी 2026 में मिली शानदार सफलता

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org