एंटी पेपर लीक विधेयक लोकसभा से पास
नई दिल्ली। पेपर लीक की घटनाओं पर हाल ही में हुए आंदोलन के बाद एक्शन में आई सरकार वर्ष 2024 में बनाए गए लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम को और सख्त बनाने के लिए संशोधन विधेयक लेकर आई है। एक सप्ताह तक संसद में लगातार चला गतिरोध इसी बिल पर चर्चा की विपक्ष की सहमति के बाद टूटा, विपक्ष विधेयक के प्रविधानों पर चर्चा के बीच सरकार की घेराबंदी की। हंगामे-नारेबाजी, आरोप-प्रत्यारोप के बीच ही मंगलवार और बुधवार को मिलाकर लगभग दस घंटे की चर्चा लोकसभा में हुई। करीब 45 वक्ताओं ने अपने विचार रखे, लेकिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोप सरकार और विपक्ष के तकरार की वजह बने।लोकसभा में ध्वनिमत से पारित हुआ विधेयक सत्तापक्ष ने कहा कि राहुल बेबुनियाद,तथ्यहीन आरोप लगाकर भ्रमित करना चाहते हैं और वह मांफी मांगे। आखिरकार हंगामे और शोर-शराबे के बीच ही पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने चर्चा का जवाब दिया। बाद में विधेयक ध्वनिमत से लोकसभा से पारित हो गया। गुरुवार को राज्यसभा में प्रस्तुत किया गया। लोकसभा में चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने विशेष तौर पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा में उठाए गए सवालों का जवाब दिया। नेता प्रतिपक्ष द्वारा सदन में ”इडियट” शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए मंत्री ने कटाक्ष भी किए। गृह मंत्री कभी भी विदेश नहीं गए- जितेंद्र सिंह यह भी बार-बार स्पष्ट किया गया कि गोली चली ही नहीं, आंसू गैस का इस्तेमाल हुआ। राहुल गांधी द्वारा गृह मंत्री के विदेश दौरे के दावे को भी केंद्रीय मंत्री ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि गृह मंत्री कभी भी विदेश नहीं गए। छात्रों के उत्पीड़न के नेता विपक्ष के आरोप का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा- ”राहुल शायद अपने अनुभव के आधार पर बोल रहे हैं।