Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

Education

2025-26 सत्र के 22,714 विद्यार्थियों को मिलेगी अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति

By Friday Sanwad
August 6, 2026 1 Min Read
0

जयपुर | राजस्थान में आर्थिक और सामाजिक रूप से वंचित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। वर्ष 2025-26 सत्र के लिए राज्य के 22,714 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इससे पहले 2024-25 सत्र में 5,214 छात्रों को यह सहायता प्रदान की गई थी।
छात्रवृत्ति के तहत स्नातक या डिप्लोमा पाठ्यक्रम के दौरान पात्र विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 30,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। नए सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू होगी। पहला चरण 10 से 31 अगस्त 2026 तक और दूसरा चरण 10 से 31 जनवरी 2027 तक चलेगा।
यह छात्रवृत्ति मेरिट के बजाय निर्धारित पात्रता मानदंडों के आधार पर दी जाती है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। पात्रता के अनुसार अभ्यर्थी ने 10वीं और 12वीं स्थानीय सरकारी विद्यालय से नियमित छात्र के रूप में उत्तीर्ण की हो तथा 2026-27 सत्र में किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय के स्नातक अथवा डिप्लोमा के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो। इस छात्रवृत्ति के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

मूक-बधिर विद्यार्थियों की समस्याओं का जल्द समाधान करे सरकार: अशोक गहलोत

Next

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले, ‘झारखंड हो या पंजाब, हम विद्यार्थियों के साथ हैं’

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org