सीकर में दुबई के मशहूर ब्रांड ‘Pemino’s’ की राजस्थान में पहली ब्रांच का शुभारंभ
फ्राइडे संवाद. सीकर। शहर के फतेहपुर रोड पर दुबई के मशहूर फूड ब्रांड ‘Pemino’s’ की राजस्थान में पहली ब्रांच का भव्य शुभारंभ रविवार को हुआ। फीता काटकर बाल कल्याण समिति सीकर के सदस्य बिहारी लाल बालान ने रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। इस दौरान शहर के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में फूड लवर्स मौजूद रहे।
इस मौके पर बिहारी लाल बालान ने रेस्टोरेंट की सराहना करते हुए रेस्टोरेंट संचालक मकबूल मोदी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि सीकर में दुबई के प्रतिष्ठित फूड ब्रांड की शुरुआत होना शहर के लिए अच्छी पहल है। उन्होंने रेस्टोरेंट की सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रेस्टोरेंट के मालिक मकबूल मोदी ने बताया कि ‘Pemino’s’ दुबई में लंबे समय से अपनी खास पहचान बना चुका है। अब सीकरवासियों को भी इस अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के स्वाद का अनुभव कराने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में पिज्जा के बेस खुद तैयार किए जाएंगे और इसके बाद ताजा पिज्जा तैयार किया जाएगा।
मकबूल मोदी ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर स्वाद के साथ गुणवत्तापूर्ण और हाइजीनिक पिज्जा उपलब्ध करवाना है। रेस्टोरेंट में साफ-सफाई और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि और बेहतर खिदमत को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दुबई में ‘Pemino’s’ लंबे समय से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाए हुए है और उसी स्वाद व गुणवत्ता को सीकर तक पहुंचाने की पहल की गई है। राजस्थान में यह ब्रांड की पहली ब्रांच होने के कारण शहरवासियों में भी खास उत्साह देखने को मिला।
उद्घाटन समारोह में पूर्व पार्षद अकरम खत्री, सादिक बड़गूजर, शब्बीर बाबू हाजी, लक्ष्मणगढ़ के पूर्व पार्षद फैयाज खान, मोहम्मद हारून, तालिब खत्री सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।