Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

देश

मोहम्मद साहिद कुरैशी बने जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव, रानोली में हुआ जोरदार स्वागत

By Friday Sanwad
August 13, 2026 1 Min Read
0

फ्राइडे संवाद. रानोली। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग में मोहम्मद साहिद कुरैशी को जिला महासचिव नियुक्त किए जाने पर रानोली में खुशी का माहौल रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौबदार की अनुशंसा पर साहिद कुरैशी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। नियुक्ति के बाद रानोली कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने साहिद कुरैशी के निवास पर पहुंचकर आतिशबाजी की तथा माला और साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मोहम्मद साहिद कुरैशी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत की जाएगी।
साहिद कुरैशी ने नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौबदार, दांतारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव इंजी. शमशेर अली, जिला अध्यक्ष तौकीद खत्री सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। नियुक्ति पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी खुशी जताते हुए साहिद कुरैशी के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

सीकर में दुबई के मशहूर ब्रांड ‘Pemino’s’ की राजस्थान में पहली ब्रांच का शुभारंभ

Next

चुनावी चर्चा: वार्ड 63 में इस बार त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, तीन पूर्व पार्षद आमने-सामने

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org