Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

एजुकेशन | जॉब

NEET UG-2026: एमबीबीएस की 7,433 सीटों पर काउंसलिंग आज से

By Friday Sanwad
August 13, 2026 2 Min Read
0

जयपुर। राजस्थान में नीट यूजी-2026 के तहत 85 फीसदी स्टेट कोटा की यूजी मेडिकल एवं डेंटल काउंसलिंग प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो रही है। राज्य के सरकारी, राजमेस और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कुल 7,433 सीटों पर प्रवेश के लिए पहले राउंड की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 12 से 17 अगस्त तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। काउंसलिंग बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. बी.एल. कुमावत, को-चेयरमैन डॉ. राकेश जैन एवं डॉ. मोनिका जैन के अनुसार अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया के पार्ट-1 और पार्ट-2 दोनों भरना अनिवार्य है। दोनों भाग पूरे किए बिना आवेदन अधूरा माना जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेजों और व्यक्तिगत जानकारी को सावधानीपूर्वक दर्ज करें।

सामान्य वर्ग के लिए 2500 रुपए शुल्क

काउंसलिंग में आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 2,500 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं राजस्थान के मूल निवासी एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपए निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

18 अगस्त को विशेष श्रेणी की मेरिट

जारी कार्यक्रम के अनुसार 18 अगस्त को काउंसलिंग बोर्ड की ओर से रक्षा कर्मियों, अर्धसैनिक बलों, एनआरआई और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 19 अगस्त को दस्तावेजों की जांच की जाएगी। वहीं एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर में संबंधित प्रक्रिया आयोजित होगी। राजस्थान नीट यूजी-2026 की मुख्य मेरिट सूची 20 अगस्त को जारी की जाएगी। इसके बाद पहले राउंड के लिए 14 से 20 अगस्त तक च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया चलेगी। अभ्यर्थी अपनी पसंद के मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों और पाठ्यक्रमों का चयन कर सकेंगे।

21 से 27 अगस्त तक प्रिंटआउट

काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थी 21 से 27 अगस्त तक अपने ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट डाउनलोड कर सकेंगे। सीट आवंटन के बाद संबंधित कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। नेशनल मेडिकल कमीशन के अनुसार सत्र 2026-27 में एमबीबीएस में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की कक्षाएं 8 सितंबर 2026 से शुरू होंगी। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए समय पर रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज सत्यापन और च्वाइस फिलिंग पूरी करना महत्वपूर्ण रहेगा।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

जोधपुर पुलिस: ₹50 लाख की ठगी करने वाले 4 आरोपियों को धर दबोचा

Next

स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप के लिए आवेदन का मौका, 700 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org