एक बार फेर टिकट आपां ही ल्यावांगा: रफीक मंडेलिया
चूरू. रफीक मंडेलिया परिवार ने वर्ष 2008 में चूरू की राजनीति में कदम रखा, जब उनके पिता मकबूल मंडेलिया ने चूरू विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद रफीक मंडेलिया कांग्रेस के टिकट पर कई चुनावों में मैदान में उतरे। उन्होंने 2009 और 2019 के लोकसभा चुनाव में चूरू लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके। वहीं 2018 और 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने चूरू विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। दोनों चुनावों में मुकाबला करीबी रहा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हाल ही में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि एक बार फेर टिकट आपां ही ल्यावांगा। अब एक बार फिर मंडेलिया के आगामी चुनावी रुख और कांग्रेस से टिकट को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं।