Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday Sanwad Friday Sanwad

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday Sanwad Friday Sanwad

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

यूटिलिटी

मक्का से मदीना तक पैगंबर ﷺ की हिजरत का रास्ता बना खास अनुभव, जानिए क्या है

By Friday Sanwad
October 15, 2026 1 Min Read
0

सऊदी अरब में हजरत पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम और हजरत अबू बक्र सिद्दीक रज़ियल्लाहु अन्हु की मक्का से मदीना तक की हिजरत के रास्ते को ‘अला खुताह’ यानी ‘पैगंबर के नक्शे-कदम पर’ नाम के अनुभव-मार्ग के रूप में पेश किया गया। करीब 470 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का मकसद इस्लामी इतिहास को पर्यटन और शिक्षा के साथ जोड़कर लोगों तक पहुंचाना है।
इस रास्ते पर 41 ऐतिहासिक स्थल और हिजरत के अलग-अलग चरणों को दर्शाते 7 रात्रि विश्राम स्थल बनाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए 68 से अधिक दुकानें और 112 रेस्तरां भी हैं। इंटरैक्टिव एग्जिबीशन, स्टोरी टेलिंग प्रेजेंटेशन और माइग्रेशन म्यूजियम के जरिए उस दौर के सफर को समझाया जाता है। मुख्य पैकेज चार दिन का है, जो गार-ए-सौर (सौर गुफा) से कुबा मस्जिद तक जाता है। शुरुआती चरण में 10 लाख जायरीन और 2030 तक 50 लाख जायरीन का लक्ष्य बताया गया है। इस तरह यह मार्ग दीन के साथ इतिहास को करीब से जानने का एक नया जरिया बनकर उभरा है। इसे फरवरी 2026 के मध्य में शुरू किया गया था।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

मेवात के युवा सिविल सेवाओं में आगे बढ़ें, सपनों को सीमित न रखें: आमीन खान

Next

नूर मस्जिद कब्रिस्तान के पास बदहाली का आलम, सीवरेज के पानी से परेशान आमजन; आखिर कब जागेगा नगर परिषद ?

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday Sanwad. All rights reserved. frnews.org