नुसुक ऐप ने हज- उमराह को आसान बनाया: अल खैर टूर्स एंड ट्रेवल्स के सिकंदर अली
फ्राइडे संवाद. सीकर। फतेहपुर रोड स्थित अल खैर इंटरनेशनल ट्रेवल्स के निदेशक मोहम्मद सिकंदर अली ने कहा कि सऊदी अरब सरकार जायरीनों की सुरक्षा और सुविधा के लिए हरसंभव इंतजाम करती है। फ्राइडे संवाद ने मौजूदा समय में हज और उमरा के सफर पर उनसे खास बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हज और उमरा के दौरान सुरक्षा, आवास और यातायात की व्यवस्थाएं लगातार बेहतर हो रही हैं, जिससे जायरीन इत्मीनान के साथ इबादत कर पाते हैं। सिकंदर अली ने कहा कि नुसुक ऐप ने भी हज- उमराह के मुकद्दस सफर को काफी आसान बना दिया है। इसके जरिए जायरीन अपनी बुकिंग और जरूरी प्रक्रियाएं आसानी से पूरी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस दौर में यात्रियों को पहले से कहीं अधिक सहूलियत मिल रही है। सिकंदर ने बताया कि मौजूदा समय में किसी अच्छी और भरोसेमंद टूर एजेंसी के जरिए ही अंतरराष्ट्रीय सफर करना जरूरी है। इससे वीजा, टिकट और दस्तावेज संबंधी परेशानियों से बचा जा सकता है और यात्रा सुरक्षित रहती है। मालूम हो कि राजस्थान में अल खैर इंटरनेशनल ट्रेवल्स वीजा स्टैंपिंग, खाड़ी देशों के लिए इमिग्रेशन, टूरिस्ट वीजा, हॉलीडे पैकेज, हज-उमरा पैकेज, फ्लाइट और ट्रेन टिकट, पासपोर्ट आवेदन तथा अटेस्टेड पेपर जैसी बेहतरीन सेवाएं दे रही है। संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 73000 18186 पर कॉल या व्हाट्सऐप किया जा सकता है।