Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday Sanwad Friday Sanwad

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday Sanwad Friday Sanwad

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

साइंसहेल्थ

WHO के जिनेवा मुख्यालय में इंटर्नशिप का मौका, 23 अक्टूबर तक करें आवेदन

By Friday Sanwad
October 16, 2026 2 Min Read
0

कुल 24 सप्ताह की इंटर्नशिप फरवरी से, हर महीने 1,92,192 रुपये तक भत्ता

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के जिनेवा मुख्यालय में इंटर्नशिप का अवसर है। साइंस फॉर हेल्थ विभाग की फोरसाइट, लीडरशिप एंड एथिक्स इन साइंस टीम ने आवेदन मंगाए हैं। चयनित उम्मीदवारों को वैश्विक स्वास्थ्य नीतियों, वैज्ञानिक शोध और नई तकनीकों से जुड़े नैतिक मुद्दों पर काम करने का अनुभव मिलेगा। इंटर्नशिप 1 फरवरी से 16 जुलाई तक चलेगी। इंटर्न को हर महीने 84,542 रुपये से 1,92,192 रुपये तक भत्ता मिलेगा। आवेदन की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर है और आवेदन careers.who.int पर करना होगा।

कौन कर सकता है आवेदन

आवेदक की उम्र 20 वर्ष होनी चाहिए और वह यूजी, पीजी या पीएचडी का छात्र होना चाहिए। यूजी के विद्यार्थियों की इंटर्नशिप शुरू होने से पहले कम से कम तीन साल की पढ़ाई पूरी होनी जरूरी है। जिन्होंने डिग्री पूरी कर ली है, वे भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते डिग्री आवेदन की तारीख से पिछले 18 महीनों के भीतर पूरी हुई हो। बायोएथिक्स, पब्लिक हेल्थ, चिकित्सा, दर्शनशास्त्र, अंतरराष्ट्रीय कानून, सामाजिक विज्ञान और महामारी विज्ञान के छात्रों को प्राथमिकता मिलेगी।

भाषा और अन्य शर्तें

अंग्रेजी पढ़ना-लिखना आना जरूरी है, जबकि फ्रेंच, स्पेनिश, अरबी, रूसी या चीनी भाषा का ज्ञान अतिरिक्त योग्यता माना जाएगा। उम्मीदवार के पास WHO के 194 सदस्य देशों में से किसी एक का वैध पासपोर्ट होना चाहिए। WHO के किसी सक्रिय कर्मचारी के माता-पिता और भाई-बहन पात्र नहीं होंगे। चयनित उम्मीदवार को WHO के वीजा सहायता पत्र के आधार पर स्विस दूतावास से जल्द वीजा लेना होगा। पर्यटक वीजा पर इंटर्नशिप नहीं की जा सकेगी।

चयन और जरूरी दस्तावेज

आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद 4 से 8 सप्ताह में केवल शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों से संपर्क किया जाएगा। चयन के लिए तकनीकी इंटरव्यू और जरूरत पड़ने पर लिखित परीक्षा होगी, जिसमें नैतिक समझ, नीतिगत जानकारी और अंग्रेजी की दक्षता जांची जाएगी। चयनित उम्मीदवार को ऑफर लेटर स्वीकार करना होगा। काम शुरू करने से पहले नामांकन या डिग्री का प्रमाण, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, अपडेटेड टीकाकरण रिकॉर्ड और हस्ताक्षर किया हुआ डिक्लेरेशन ऑफ इंटरेस्ट फॉर्म जमा करना होगा।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

सेना में अफसर बनने का मौका: 12वीं पास युवाओं के लिए टेक्निकल एंट्री स्कीम, 12 नवंबर तक करें आवेदन

Next

रामगढ़ शेखावाटी में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग, संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday Sanwad. All rights reserved. frnews.org