एफआर न्यूज. सवाई माधोपुर।
शहर के एक मासूम बच्चे अयान की कहानी हर दिल को झकझोर देती है। माँ के इंतकाल के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली, और अब अयान के लिए अपने ही घर में कोई जगह नहीं बची। मजबूरन यह बच्चा दिनभर इधर-उधर भटकता है। कभी किसी ने खाना दे दिया तो खा लेता है, वरना भूखा ही सो जाता है। रातें वह कभी किसी गाड़ी में, तो कभी मस्जिद के कोने में गुज़ार देता है। अयान की सबसे बड़ी ख्वाहिश है — पढ़ना और कुछ बनना। उसके भीतर जीने की चाह है, लेकिन सहारा देने वाला कोई नहीं। यह मासूम बच्चा जब अपनी माँ की कब्र पर जाकर रोता है, तो मानो उसकी सिसकियाँ इंसानियत को आवाज़ देती हैं।
समाजसेवियों और ज़िम्मेदार नागरिकों से अपील है कि ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें शिक्षा, भोजन और प्यार का सहारा दें। अयान जैसे न जाने कितने बच्चे हैं, जो सिर्फ एक मदद के इंतज़ार में हैं।
हर बच्चे को बचपन, शिक्षा और सपनों का अधिकार है — बस हमें उसकी ज़िम्मेदारी निभानी है।
पता: पुराना शहर, सवाई माधोपुर
ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें: 63506 69863
