एफआर न्यूज. जयपुर | सीकर हाउस स्थित फ़ोज़दार इंटरप्राइजेज के संस्थापक फैज़ान फ़ोज़दार का मानना है कि इस सर्दी में लेदर जैकेट, डेनिम शर्ट और स्वेटशर्ट का खास ट्रेंड चल रहा है। आजकल युवा वर्ग सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से प्रेरित होकर अपने फैशन का चुनाव कर रहा है।

अपनी पर्सनालिटी को समझें

फैज़ान का कहना है कि फैशन करते समय सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप किसी की नकल न करें। आप किसी से प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं कि उनका फैशन आपकी पर्सनालिटी पर सूट करे। हर व्यक्ति की अपनी अलग पहचान होती है और उसी के अनुसार कपड़ों का चुनाव करना चाहिए। अपनी पर्सनालिटी, बॉडी टाइप और कंफर्ट को ध्यान में रखकर फैशन करना बेहतर विकल्प है।

क्वालिटी पर विशेष ध्यान

फ़ोज़दार इंटरप्राइजेज में क्वालिटी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। यहां मिलने वाले हर प्रोडक्ट में उत्कृष्ट गुणवत्ता और बेहतरीन फिनिशिंग का ध्यान रखा जाता है। ग्राहकों की संतुष्टि ही उनका मुख्य उद्देश्य है।

भविष्य की योजनाएं

फैज़ान का विजन है कि आने वाले समय में फ़ोज़दार इंटरप्राइजेज को बड़े स्तर पर स्थापित किया जाए। उनका लक्ष्य इस ब्रांड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। इस सर्दी में स्टाइलिश और क्वालिटी कपड़ों के लिए सीकर हाउस स्थित फ़ोज़दार इंटरप्राइजेज आपकी पहली पसंद हो सकती है।