इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस
फ्राइडे संवाद. मुंबई पुलिस ने अमेरिकी नागरिक इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें हिरासत में भी लिया गया था। इमरान 22-23 जुलाई को नीट पेपर लीक के विरोध में कुंकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। (पेज 4 भी पढ़े)