भारतीय मुसलमानों के मोजूदा मसाइल और चुनौतियों क्या?
फ्राइडे संवाद. जोधपुर । काफी अरसे बाद इस वीडियो के माध्यम से आपसे मुखातिब हो रहा हूं। इस वीडियो में आलम-ए-इस्लाम के मारूफ इस्लामी स्कॉलर जावेद अहमद गामदी साहब का एक महत्वपूर्ण इंटरव्यू पेश किया गया है। बातचीत का विषय भारत के मुसलमानों के मौजूदा मसाइल, उनके भविष्य और इन चुनौतियों से निपटने की संभावित रणनीति से जुड़ा हुआ है।
इस इंटरव्यू को पूरे ध्यान और खुले नजरिए के साथ सुनने की जरूरत है। संभव है कि बातचीत में कही गई कई बातों से आप इख्तिलाफ करें और असहमति रखना हर व्यक्ति का अधिकार है। लेकिन कुरान, सुन्नत और उसवा-ए-रसूल(स.अ.व) की रोशनी में भारतीय मुसलमानों के हालात, उनके रवैये और भविष्य को लेकर की गई यह बातचीत कई अहम पहलुओं पर सोचने का मौका देती है।
इसमें अपने मसाइल के हल, तरक्की की दिशा में लाहे-अमल (रणनीति) तैयार करने और अपने रवैयों में सकारात्मकता लाने पर जोर दिया गया है। उम्मीद है कि यह बातचीत भारतीय मुसलमानों के बीच गंभीर विचार-विमर्श का विषय बनेगी।
शरफुद्दीन बेग
रजिस्ट्रार, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी, जोधपुर