Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday Sanwad Friday Sanwad

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday Sanwad Friday Sanwad

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

देश

सेना में अफसर बनने का मौका: 12वीं पास युवाओं के लिए टेक्निकल एंट्री स्कीम, 12 नवंबर तक करें आवेदन

By Friday Sanwad
October 16, 2026 2 Min Read
0

चार साल की ट्रेनिंग के बाद बीटेक डिग्री और लेफ्टिनेंट के पद पर स्थायी नियुक्ति

भारतीय सेना ने 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना के तहत 12वीं पास युवाओं को इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ सेना में अफसर बनने का अवसर मिलेगा। जुलाई में शुरू होने वाले कोर्स के लिए 14 अक्टूबर से 12 नवंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को चार साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसे पूरा करने पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से बीटेक की डिग्री और सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर स्थायी नियुक्ति मिलेगी।

चार साल की ट्रेनिंग

पहले तीन साल उम्मीदवारों को सेना के तकनीकी संस्थानों में इंजीनियरिंग और सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। चौथे साल भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में सैन्य नेतृत्व, रणनीति और युद्ध कौशल की ट्रेनिंग होगी। इस दौरान प्रति माह 56,100 रुपये का वजीफा मिलेगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद तैनाती कोर ऑफ इंजीनियर्स, कोर ऑफ सिग्नल्स या कोर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स में हो सकती है।

पात्रता और शर्तें

आवेदन केवल अविवाहित पुरुष कर सकते हैं और ट्रेनिंग के दौरान भी अविवाहित रहना जरूरी है। नियम तोड़ने पर ट्रेनिंग से हटाया जा सकता है और सरकारी खर्च वसूलने की कार्रवाई भी हो सकती है। उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई को 16.5 से 19.5 साल के बीच होनी चाहिए, जिसके प्रमाण के लिए 10वीं का प्रमाण-पत्र मान्य होगा। मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं और अंकों को राउंड ऑफ करके पात्रता पूरी नहीं मानी जाएगी। जेईई मेन 2026 में शामिल होना अनिवार्य है।

चार चरणों में होगा चयन

पहले चरण में 12वीं के पीसीएम अंकों और जेईई मेन की कॉमन रैंक लिस्ट के आधार पर उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। इसके बाद एसएसबी स्क्रीनिंग में पहले दिन ऑफिसर इंटेलिजेंस रेटिंग टेस्ट और पिक्चर परसेप्शन एंड डिस्कशन टेस्ट होगा। सफल उम्मीदवारों का मनोवैज्ञानिक परीक्षण, जीटीओ टास्क, व्यक्तिगत इंटरव्यू और बोर्ड कॉन्फ्रेंस होगी। अंत में सैन्य चिकित्सा बोर्ड स्वास्थ्य, लंबाई, आंखों की रोशनी और अन्य मानकों की जांच करेगा।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात: नया टर्मिनल, 298 किमी सड़क और 40 जलाशय

Next

WHO के जिनेवा मुख्यालय में इंटर्नशिप का मौका, 23 अक्टूबर तक करें आवेदन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday Sanwad. All rights reserved. frnews.org