Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

देश

अब WhatsApp से घर बैठे डाउनलोड करें आधार कार्ड, जानें पूरी प्रक्रिया

By Friday Sanwad
February 20, 2026 2 Min Read
0

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आम नागरिकों की सुविधा के लिए आधार कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया को और अधिक सरल बना दिया है। अब देशवासी WhatsApp के जरिए घर बैठे अपना आधार कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए न किसी वेबसाइट पर लॉगिन करने की जरूरत होगी और न ही किसी लंबी प्रक्रिया से गुजरना होगा। यह सुविधा MyGov के आधिकारिक WhatsApp चैटबॉट के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है।

यह है पूरी प्रक्रिया

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले 919013151515 नंबर पर WhatsApp पर “HI” लिखकर मैसेज भेजना होगा। इसके बाद चैटबॉट में डिजीलॉकर का विकल्प चुनकर अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होगा। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी से सत्यापन के बाद दस्तावेजों की सूची में से आधार कार्ड चुनना होगा। सत्यापन पूरा होते ही आधार कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में सीधे WhatsApp चैट पर भेज दिया जाएगा।

इन शर्तों का होना जरूरी

सरकार के अनुसार इस सुविधा का उपयोग करने के लिए मोबाइल नंबर का आधार से लिंक होना अनिवार्य है। साथ ही उपयोगकर्ता का डिजीलॉकर अकाउंट भी होना चाहिए। इससे पहले लोग आधार डाउनलोड करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की वेबसाइट या डिजीलॉकर ऐप का उपयोग करते थे, जो अब भी पूर्ववत उपलब्ध रहेंगे।

डिजिटल इंडिया की दिशा में अहम कदम

सरकार का कहना है कि यह सुविधा डिजिटल सेवाओं को और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे नागरिकों का समय बचेगा, सरकारी दफ्तरों के चक्कर कम होंगे और डिजिटल इंडिया अभियान को और गति मिलेगी। विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह सुविधा बेहद उपयोगी साबित होगी।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

रमज़ान का पहला रोजा: मस्जिद-ए-नबवी का अंदरूनी हिस्सा लगभग 93 प्रतिशत तक भरा

Next

अब पढ़ाई में एआई टूल्स होंगे शामिल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org