Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

टॉप न्यूज़

अरबी में घोड़ों को कुछ समय तक भूखा क्यों जाता था ?

By Friday Sanwad
February 13, 2026 2 Min Read
0

अरबी इतिहास और लोककथाओं में घोड़ों की नस्ल को लेकर कई मशहूर रिवायतें मिलती हैं। कहा जाता है कि प्राचीन अरब समाज में घोड़े केवल सवारी का साधन नहीं थे, बल्कि इज़्ज़त, पहचान और प्रतिष्ठा का प्रतीक माने जाते थे। जब किसी कबीले के पास घोड़ों की संख्या बढ़ जाती थी, तो यह पहचान करना कठिन हो जाता था कि कौन सा घोड़ा शुद्ध नस्ल का है और कौन साधारण। ऐसे में एक कड़ी परीक्षा अपनाई जाती थी। रिवायत के अनुसार, घोड़ों को कुछ समय तक भूखा रखा जाता था और फिर वही व्यक्ति उन्हें चारा देता था, जिसने पहले उन्हें मारा होता था। इस दौरान देखा जाता था कि कौन से घोड़े तुरंत खाने की ओर लपकते हैं और कौन पीछे हट जाते हैं। कहा जाता है कि साधारण या बदनसली घोड़े भूख के आगे झुक जाते थे, जबकि नस्ली घोड़े उस व्यक्ति के हाथ से चारा लेने से इनकार कर देते थे, जिसने उन्हें अपमानित किया था। उनके लिए भूख से अधिक महत्वपूर्ण आत्मसम्मान होता था।

इंसानी किरदार की पहचान का प्रतीक

आज इस रिवायत को इंसानी समाज से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारों का मानना है कि आधुनिक दौर में भी लोग तरह-तरह की आज़माइशों से गुजर रहे हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि अब नैतिकता, आत्मसम्मान और सिद्धांतों पर टिके रहने वाले लोग कम होते जा रहे हैं, जबकि समझौता करने वालों की संख्या बढ़ रही है। यह कहानी केवल घोड़ों की नहीं, बल्कि इंसानी किरदार की पहचान का प्रतीक बन गई है। यह सवाल आज भी प्रासंगिक है कि कठिन परिस्थितियों में इंसान अपने आत्मसम्मान को प्राथमिकता देता है या तात्कालिक लाभ को।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

मनसा मूसा: इतिहास के पन्नों में दर्ज दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

Next

रहमानिया एकेडमी में वार्षिक जलसा और विदाई समारोह संपन्न

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org