Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

टॉप न्यूज़

ईमानदारी की मिसाल: खान साहब ने 100 ग्राम सोना लौटाया असली मालिक को

By Friday Sanwad
February 27, 2026 1 Min Read
0

बल्लभगढ़। भगत सिंह कॉलोनी स्थित एक कबाड़ गोदाम से ईमानदारी और नैतिकता की एक प्रेरणादायक घटना सामने आई है, जहां एक कबाड़ी व्यवसायी ने कबाड़ में मिला 22 कैरेट का लगभग 100 ग्राम शुद्ध सोना उसके असली मालिक को वापस लौटा दिया। यह घटना करीब छह महीने पुरानी है। एक परिवार ने घर का पुराना कबाड़ बेचा था, जिसमें अनजाने में सोने के गहने भी शामिल हो गए थे। दो महीने बाद जब परिवार को इस गलती का एहसास हुआ, तब तक कबाड़ आगे भेजा जा चुका था। कुछ दिन पूर्व जब कबाड़ी छंटनी कर रहा था, तो एक पन्नी में पीले रंग की धातु मिली। पहले उसे पीतल समझा गया, लेकिन संदेह होने पर सुनार से जांच करवाई गई। जांच में वह 22 कैरेट का शुद्ध सोना निकला।
इसके बाद कबाड़ी ने बिना किसी लालच के वह सोना मालिक मुनि शर्मा को लौटाने का फैसला किया। उन्होंने कहा, “गलत तरीके से कमाया गया धन कभी सुख नहीं देता।” उनके परिवार ने भी इस फैसले का पूरा समर्थन किया।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

नीट-पीजी कट-ऑफ विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Next

एक छोटा सा कमेंट, लाइक या शेयर भी लोगों को कानूनी परेशानी में डाल सकता है: एडवोकेट धर्मेंद्र सिंह

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org